Estd: 7th July 1952
स्थापना 7 जुलाई 1952
1919-1995
Support Us
Support Geeta Bajaj Bal Sansthan & Help Us Shape Our Students' Future....

हमारा संस्थान एक NGO है जिसका संचालन एक सोसाइटी करती है और जिसके सभी सदस्य अपनी सेवायें स्वेच्छापूर्वक एवं नि:शुल्क प्रदान करते हैं. 1952 में प्रारम्भ हुई यह शैक्षणिक संस्था पूर्णत: अलाभकारी है.संस्थान अत्यन्त पिछड़े तथा निर्धन परिवारों के बच्चों को उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का सुअवसर उपलब्ध कराता है.
शिक्षा का अधिकार (आर.टी.ई.) अधिनियम का पूर्णत: पालन करने के अलावा, हम अत्यधिक जरूरतमंद बहुत सारे बच्चों को पूर्ण तथा आंशिक शुल्क-मुक्ति भी प्रदान करते हैं. ऐसे बच्चों को उनकी जरुरत के मुताबिक, पाठ्य पुस्तकें, स्टेशनरी, यूनिफार्म तथा स्वेटर आदि भी संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए जाते हैं. दूसरी तरफ, वस्तुस्थिति यह है कि विद्यार्थियों से आने वाली फीस की कुल राशि हमारे शिक्षकों तथा अन्य सहायक/प्रशासनिक स्टाफ के वेतन–भुगतान के लिए भी पर्याप्त नहीं रहती.इसलिए हम समाज के सभी सदस्यों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अनुरोध करते हैं कि हमारे इन विनम्र प्रयासों में सहयोगी बनते हुए, शिक्षा के इस पुनीत ‘यज्ञ’ के लिये अपने अंशदान की सनिधा के लिये आगे आयें. कहने की आवश्यकता नहीं कि शिक्षा का यह कार्य समाज के लिये अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है.
अन्त में एक ही अनुरोध है – इस ऐतिहासिक महत्त्व के शिक्षण संस्थान को चलाते रहने के हमारे निष्ठापूर्ण प्रयासों को अपना अमूल्य सहयोग एवं आशीर्वाद प्रदान करते रहें.
संस्थान के बैंक खाते आदि की जानकारी इस प्रकार है
:•खाता नाम : गीता बजाज बाल मंदिर संस्थान, मोती डूंगरी , जयपुर 302 004
•बैंक : HDFC बैंक , शांति पथ, तिलक नगर ब्रांच, जयपुर, (राजस्थान)
•खाता संख्या : 50100838321763
•IFSC कोड : HDFC0008631
आप नीचे दिए गए QR कोड का इस्तेमाल कर के किसी भी UPI app से भी अत्यंत आसानी से दानराशि सीधे हमारे बैंक खाते में भेज सकते हैं.बैंक ट्रान्सफर हो जाने के पश्चात् कृपया इस का एक स्क्रीनशॉट अपने पूरे नाम एवं पते के साथ हमें ई-मेल द्वारा अवश्य भेज दें ताकि हम आप को इस की 80G रसीद भिजवा सकें, जिस से आप आयकर में इस राशि की छूट ले सकेंगे.
धन्यवाद !
हमारा ई-मेल का पता है : geetabajajsansthan.jaipur@gmail.comधन्यवाद !


