top of page

विद्यालय प्रबंधन 

Prabhhakar Jha - website pic.jpeg

हमारे प्रधानाचार्य

सितम्बर 1998 का वह सुखद पल मेरे लिए  किसी आश्चर्य से कम नहीं था जब  मुझे इस प्रतिष्ठित संस्थान में भूगोल विषय के व्याख्याता पद पर नियुक्ति की सूचना मिली.  आज भी मैं स्वयं को अत्यंत सौभाग्यशाली मानता हूँ कि गत 28 वर्षो से इस  संस्थान  में सेवा का मुझे अवसर मिला है , जहां व्याख्याता से उप-प्रधानाचार्य  व वर्तमान  में 7 वर्षो से प्रधानाचार्य के पद पर  कार्यरत  हूँ. 

​​

इस विद्यालय  में मैं ने बहुत कुछ  सीखा है.  यहां की सबसे बडी विशेषता नैतिक  मूल्यों पर  आधारित शिक्षा है. यहाँ हर क्षेत्र  में पारदर्शिता एक धरोहर  के रूप  में विद्यमान  है. समाज के आर्थिक रूप से पिछड़े  वर्ग के लिए यह  विद्यालय किसी वरदान  से कम नहीं.

इस सेवा कार्य में मुझे अपने सहयोगी साथियों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है. सभी के सहयोग  से यह संस्थान प्रगति की ओर अग्रसर है. 

मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास  है कि हम हर तबके के बालक-बालिकाओं को उच्च स्तर की शिक्षा उपलब्ध करने के अपने लक्ष्य में अवश्य कामयाब होंगे.

प्रभाकर झा

MsMukta-2.jpg

हमारी  प्रधानाध्यापिका

​शिक्षा एक जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है जो कक्षा की सीमाओं से बहुत आगे जाती है.  सीखना एक सतत प्रक्रिया है, यह हर क्षण होता है — घर पर, स्कूल में और जीवन के हर अनुभव में.  घर और स्कूल की साझा जिम्मेदारी यह है कि वे हर बच्चे में जिज्ञासा  और समग्र विकास को बढ़ावा देने वाला वातावरण तैयार करें.

गीता बजाज बाल मन्दिर संस्थान में बाल मस्तिष्क को सही दिशा देना न केवल एक  प्रयास है, बल्कि एक गहरी जिम्मेदारी भी . मेरा दृढ़ विश्वास है कि वास्तविक शिक्षा चरित्र निर्माण करती है, नैतिकता को मजबूत करती है और विद्यार्थियों को आत्मविश्वास और अखण्डता के साथ चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करती है.

 

इस प्रतिष्ठित संस्थान का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है और मैं इसके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत नैतिक मूल्यों की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के साथ ही उत्कृष्टता के नए आयामों को छूने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी. 

आइए, साथ मिलकर, हम अपने विद्यार्थियों को आलोचनात्मक सोच, जिम्मेदार कार्रवाई और उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व के लिए सशक्त बनाएं.

मुक्ता राज शुक्ला

विद्यालय प्रबंध समिति

क्रमांक
नाम
पद
1
श्री रवि कुमार गुप्ता
अध्यक्ष
2
श्री गुरदेव सिंह सौंई
मंत्री
3
श्री राजेश पाटनी
कोषाध्यक्ष
4
श्री प्रशान्त शर्मा
सदस्या
5
सुश्री निलिमा जैन
सदस्या
6
सुश्री सोनल सुराणा
सदस्या
7
सुश्री कमल पानगड़िया
सदस्या
8
श्री रवि खण्डेलवाल
सदस्या
9
सुश्री अनिता भार्गव
सदस्या
10
श्री राम प्रकाश चौधरी
सहवरित सदस्य
11
श्री प्रभाकर झा
प्रधानाचार्य (पदेन सदस्य)
12
श्री सुनील कुमार शर्मा
शिक्षक प्रतिनिधि
13
जिला शिक्षा अधिकारी, (मुख्यालय) माध्यमिक जयपुर
विभागीय प्रतिनिधि
14
श्री हरेन्द्र प्रसाद
अभिभावक प्रतिनिधि
15
श्री नीतिश कुमार
पूर्व छात्र प्रतिनिधि

प्रभाकर झा

उच्च माध्यमिक विद्यालय संकाय

क्रम संख्या
नाम
पद का नाम
1
श्री प्रभाकर झा
प्रधानाचार्य
2
श्री सुनील कुमार शर्मा
व्याख्याता
3
श्री दुर्गेश मोहन शर्मा
व्याख्याता
4
श्री संदीप कुमार शर्मा
वरिष्ठ अध्यापक
5
श्री शैलेन्द्र कुमार चौधरी
वरिष्ठ अध्यापक
6
श्रीमती शिल्पी जुनेजा
व्याख्याता
8
श्री राजन सिंह खींची
व्याख्याता
9
श्री रामबाबू शर्मा
लेखाकार
10
श्री सूरज करण शर्मा
स्टेनो / कंप्यूटर ऑपरेटर

उच्च प्राथमिक विद्यालय संकाय

क्रम संख्या
नाम
पद का नाम
1
सुश्री मुक्ता राज शुक्ला
स्कूल की संचालिका
2
सुश्री मीना दवे
अध्यापक
3
सुश्री उषा तिवारी
अध्यापक
4
सुश्री पिंकी शर्मा
अध्यापक
5
सुश्री नीतू शर्मा
अध्यापक
6
सुश्री सुनीता शर्मा
अध्यापक
7
सुश्री विजय लक्ष्मी
अध्यापक
8
सुश्री नंदिनी शर्मा
अध्यापक
9
सुश्री दृष्टि कृपलानी
अध्यापक
10
सुश्री खुशबू शर्मा
अध्यापक
11
श्री राजन सिंह खिंची
व्याख्याता
12
सुश्री कुसुम शर्मा
अध्यापक
13
सुश्री रितु सैनी
अध्यापक
14
श्री रामबाबू शर्मा
लेखाकार
15
श्री सूरज करण शर्मा
स्टेनोग्राफर सह कंप्यूटर ऑपरेटर
bottom of page