Estd: 7th July 1952
स्थापना 7 जुलाई 1952
1919-1995

गीता दीदी की 107वीं जयंती
पूज्य गीता दीदी की 107वीं जयंती महाशिवरात्रि के दिन गीता गिरधर सभागार में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय की छात्राओं ने भजन गाये. विद्यालय की छात्राओं ने गीता दीदी के जीवन पर आधारित एक नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की.
इस अवसर पर गीता बजाज अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के विद्यार्थियों के अभिभावकों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें विद्यालय के शिक्षा पाठ्यक्रम, अन्य पाठ्येतर गतिविधियों और संस्थान के जीवन मूल्यों से अवगत कराया गया. संस्थान में दी जाने वाली गुणवक्तापूर्ण शिक्षा को आगे बढ़ाने में अभिभावक किस तरह से सहयोग कर सकते है,इस पर भी चर्चा की गई. विद्यालय प्रधानाध्यापक प्रभाकर झा ने गीता बजाज अंग्रेजी माध्यम वर्ग की नई प्रधानाध्यापिका सुश्री मुक्ता राज शुक्ला से अभिभावकों को परिचित कराया.
कार्यक्रम के अंत में बी एड प्राचार्य डॉ दीप्ति त्रिपाठी ने प्रबंध समिति एवं अभिभावकों के साथ सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया.
Project Gallery






