Estd: 7th July 1952
स्थापना 7 जुलाई 1952
1919-1995

बी.एड. कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी
17 जनवरी 2026 को महाविद्यालय में “भारतीय ज्ञान प्रणाली: निरंतरता, परिवर्तन और समकालीन उपयोग” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ताओं में प्रोफेसर. पी.सी. त्रिवेदी (पूर्व कुलपति), डॉ. राघव प्रकाश (निदेशक, परिष्कार कॉलेज ऑफ ग्लोबल एक्सीलेंस), डॉ. योगेश शर्मा (प्रोफेसर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली), डॉ. पूर्णिमा मिश्रा (विभागाध्यक्ष, शिक्षा, राजस्थान विश्वविद्यालय) एवं डॉ. कमला वशिष्ट (पूर्व निदेशक, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी) शामिल रहे.
सभी वक्ताओं ने भारतीय ज्ञान प्रणाली की समृद्धता, प्राचीन गणितीय सूत्रों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और भाषाई वैभव पर प्रकाश डालते हुए इसके समकालीन उपयोग की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शोध प्रवृत्ति एवं नवाचार को प्रोत्साहित करने की बात कही.
तकनीकी सेशन में 30 से अधिक शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने अपने शोध-पत्र प्रस्तुत किए. इस सत्र में विषय विशेषज्ञ के रूप में डॉ. रीटा शर्मा, डॉ. प्रमिला दुबे, डॉ. रेखा गॉड एवं डॉ. विनोद कुमारी उपस्थित रहीं.
अंत में डॉ. शालिनी सक्सेना एवं डॉ. मोनिका राव ने अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा श्रेष्ठ प्रस्तुतियों के लिए प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर संगोष्ठी का समापन किया.
Project Gallery







