Estd: 7th July 1952
स्थापना 7 जुलाई 1952
1919-1995

गीता बजाज संस्थान का 75वाँ स्थापना दिवस
गीता बजाज संस्थान का 75वाँ स्थापना दिवस हर्ष, उत्साह, श्रद्धा और सब के प्रति कृतज्ञता के भाव के साथ मनाया गया. इस अवसर पर बाल मंदिर की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती गीता बजाज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उन्होंने वर्ष 1952 में समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के बच्चों को शिक्षा प्रदान करने के महान उद्देश्य के साथ इस संस्था को शुरू किया था. यह समारोह उनके आदर्शों, मूल्यों और समाजसेवा की प्रेरणादायी विरासत को समर्पित रहा.
समारोह की मुख्य अतिथि जयपुर के प्रसिद्ध कानोडिया कॉलेज की निदेशक सुश्री रश्मि चतुर्वेदी तथा प्राचार्या सुश्री सीमा अग्रवाल थीं. अपने संबोधन में सुश्री रश्मि चतुर्वेदी ने संस्थान परिवार को स्थापना दि वस की शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने गीता दीदी को स्मरण करते हुए उन दिनों की यादें साझा कीं, जब लगभग प्रत्येक परिवार का कम-से-कम एक बच्चा बाल मंदिर में शिक्षा प्राप्त करता था.
सुश्री सीमा अग्रवाल ने विद्यालय एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें अपने संस्कारों और मूल्यों से जुड़े रहने की प्रेरणा दी. उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि बदलते समय की चुनौतियों का सामना अपने शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ करें.
फ़ोटो गैलरी







