top of page

S ship and free - Hindi version

Testing hit for hindi

किसी भी कक्षा में प्रवेश हेतु सर्वप्रथम छात्र-छात्रा का पंजीकरण किया जाता है. पंजीकरण के बाद आवश्यकता पड़ने पर उसे प्रवेश हेतु लिखित जाँच की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है. बालघर में बालक-बालिकाओं के प्रवेश में R.T.E. के तहत निर्धारित सीटों का 25 प्रतिशत प्रवेश नि:शुल्क शिक्षा हेतु दिया जाता है. इसी प्रकार कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के छात्रों को प्रवेश, लिखित परीक्षा के आधार पर दिया जाता है.

​

चयनित छात्रों के अभिभावकों को प्रवेश शुल्क एवं अन्य शुल्क निर्धारित तिथि तक जमा कराने के लिए कहा जाता है. पंजीकरण किसी कक्षा में प्रवेश की गारन्टी नहीं है. छात्रों को प्रवेश देने का अधिकार विद्यालय के पास सुरक्षित है. जो छात्र अन्य विद्यालय में अध्ययनरत हैं, ऐसे छात्र को प्रवेश, स्थानांतरण-प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के बाद ही प्रवेश दिया जाता है. कोई छात्र सत्र के दौरान किसी कारण वश विद्यालय छोड़ता है तो उस की शुल्क वापसी नहीं की जाती है.

​

कक्षा 11 में किसी भी संकाय में प्रवेश 10 बोर्ड परीक्षा की मेरिट या अंक प्रतिशत के आधार पर दिया जाता है. विशिष्ट विषय वर्ग की रिक्तियों का बोर्ड परीक्षा परिणाम के आधार पर पुनरावलोकन भी किया जा सकता है.

​

शैक्षणिक शुल्क मुक्ति

​

विद्यालय का ध्येय है कि कोई भी छात्र अथवा छात्रा धन के आभाव में शिक्षा से वंचित न रहें - इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय की प्रबंध समिति ऐसे छात्रों की शुल्क मुक्ति करती आई है जो वास्तव में शैक्षणिक शुल्क जमा करने में असमर्थ  हो .

bottom of page