top of page

गीता बजाज ट्रॉफी

गीता बजाज फेयर प्ले ट्रॉफी जवाहरलाल नेहरू हॉकी टूर्नामेंट सोसाइटी (JNHTS) द्वारा दिया जाने वाला एक विशेष पुरस्कार है.  यह लोकप्रिय हॉकी टूर्नामेंट 1964 में देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की स्मृति में उनके निधन के कुछ महीनों बाद शुरू किया गया था.  अब 60 साल से भी ज्यादा पुराना यह देश का सबसे पुराना और सबसे बड़ा हॉकी टूर्नामेंट है. नेहरु हॉकी सोसाइटी हर साल नई दिल्ली के प्रसिद्ध शिवाजी स्टेडियम में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में अलग-अलग आयु समूहों के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित कर है.  

गीता बजाज फेयर प्ले ट्रॉफी एक रनिंग ट्रॉफी है जो स्व.  श्रीमती गीता बजाज की याद में  उनके दामाद प्रसिद्ध प्रसारक और रेडियो / टेलीविजन पत्रकार जसदेव सिंह जी द्वारा नवंबर 1995 में, गीता जी के निधन के कुछ महीनों बाद स्थापित की गई थी. जसदेव सिंह जी स्वयं एक जग प्रसिद्ध हस्ती थे  जो कि पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित थे.  यह ट्रॉफी इस टूर्नामेंट के जूनियर गर्ल्स वर्ग के मुकाबलों के दौरान सबसे अच्छी खेल भावना, अनुशासन और साफ़ सुथरा खेलने वाली टीम को प्रदान की जाती है.

 

श्रीमती गीता बजाज का परिवार हर साल ट्रॉफी जीतने वाली टीम के लिए 50,000 रुपये की पुरस्कार राशि भी  देता है.  आम तौर पर आयोजक प्रति वर्ष गीता जी के परिवार के किसी न किसी सदस्य को पुरस्कार समारोह में व्यक्तिगत रूप से ट्रॉफी और पुरस्कार राशि का चेक सौंपने के लिए आमंत्रित करते है.  पिछले कुछ वर्षों के दौरान, उनके  प्रपौत्र गौरव, पड़पोती ऋचा तथा उन की चौथी पीढ़ी के बच्चों इरियाना, एनाया और एकांश को इस मौके पर आमंत्रित किया गया है.

 

2025 में इस ट्रॉफी की विजेता टाउन हॉल स्कूल, सुंदरगढ़, ओडिशा थी.  

bottom of page